अखिलेश यादव का ब्रजेश पाठक पर पलटवार, कहा- हम ''सर्वेंट'' डिप्टी सीएम की बातों का जवाब नहीं देते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आज गुरुवार 12 अक्टूबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क में लगी डॉ.  लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को ''सर्वेंट'' कहते हुए उनके कल के बयान पर पलटवार भी किया।

अखिलेश यादव ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि आज समाजवादी लोग यहां इकट्ठे हुए हैं। डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर हर साल इसी तरह से मिलते हैं। हम उन्हें इसलिए भी याद करते हैं कि आज के समय में उनका समाजवाद का सिद्धांत प्रासंगिक है। देश की और समाज की तमाम समस्याओं का समाधान समाजवादी रास्ते से ही है।  

इस दौरान अखिलेश यादव ने ब्रजेश पाठक पर पलटवार करते हुए उन्हें 'सर्वेंट' डिप्टी सीएम बताया और कहा कि हम सर्वेंट डिप्टी चीफ मिनिस्टर की बातों का जवाब नहीं देते। बता दें कि बुधवार जयप्रकाश नायरण की जयंती हुए हंगामे को लेकर ब्रजेश पाठक ने कहा था कि अखिलेश यादव कूदने में इतने ही अच्छे हैं तो उन्हें एशियन गेम्स में जाकर मेडल लाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें:-देवरिया कांड: जब तक आरोपियों का घर ध्वस्त नहीं हो जाता, तब तक मैं अपना ब्रह्मभोज नहीं करूंगा" मृतक सत्यप्रकाश दुबे के बेटे का ऐलान

संबंधित समाचार