लखनऊ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक कार डंपर से टकराने के बाद उसके नीचे घुस गई । जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग के पास शहीद पथ पर होना बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।वही मृतक शख्स के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार सुबह की है। शहीद पथ पर दर्दनाक हादसा हुआ। कानपुर की तरफ से कमता की ओर जा रहे तीन वाहन समिट बिल्डिंग के पास टकरा गए। इससे एक कार डंपर के नीचे आ गई। कार में दो लोग सवार थे। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं बुरी तरह से घायल दूसरे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में फंसे शव को निकालने के लिए उसे काटना पड़ा।
यह भी पढ़ें:-Allahabad High Court: मुख्तार अंसारी के मामले की सुनवाई से न्यायमूर्ति ने खुद को किया अलग, जानें वजह
