रामपुर : कारतूस कांड में 24 आरोपियों को आज मिलेगी सजा, सभी को दिया गया था दोषी करार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। सूबे के चर्चित कारतूस कांड में गुरुवार दोपहर बाद पीठासीन अधिकारी ने 24 आरोपियों को दोषी करार दिया था। जिसके बाद सभी जेल चले गए । शुक्रवार दोपहर को दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। 29 अप्रैल 2010 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदार विनोद और बिनेश पासवान को गिरफ्तार किया था।

एसटीएफ ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे। आरोपियों से कारतूस, इंसास रायफल और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा यशोदानंदन,मुरादाबाद पीटीसी के एक आर्मर नाथीराम सैनी समेत बस्ती,गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट विजय कुमार की कोर्ट में चल रही थी। जिसमे दोनों पक्षों की बहस पूरी  गई थी। एडीजीसी  प्रताप सिंह मौर्या  ने सभी 24 आरोपियों को गुरुवार को दोषी करार दिया गया था। दोपहर बाद सजा सुनाई जाएगी। कारतूस कांड में  24  आरोपियों पर आज सजा का एलान

गुरुवार को सभी को दोषी दिया गया था करार
सूबे के चर्चित कारतूस कांड में गुरुवार दोपहर बाद पीठासीन अधिकारी ने 24 आरोपियों को दोषी करार दिया था। जिसके बाद सभी जेल चले गए । शुक्रवार दोपहर को दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। 29 अप्रैल 2010 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदार विनोद और बिनेश पासवान को गिरफ्तार किया था। एसटीएफ ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे।

आरोपियों से कारतूस, इंसास रायफल और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा यशोदानंदन,मुरादाबाद पीटीसी के एक आर्मर नाथीराम सैनी समेत बस्ती,गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट विजय कुमार की कोर्ट में चल रही थी। जिसमे दोनों पक्षों की बहस पूरी  गई थी। एडीजीसी  प्रताप सिंह मौर्या  ने सभी 24 आरोपियों को गुरुवार को दोषी करार दिया गया था। दोपहर बाद सजा सुनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें : रामपुर : शिक्षक से प्रबंधक ने कहा- तू बहुत नेता गिरी करता है, तेरी नौकरी खत्म करा दूंगा...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज