ब्रजेश पाठक ने ''एक्स'' पर अपने नाम के आगे लगाया ''सर्वेंट', तो नरेश उत्तम ने साधा निशाना, जानें क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बीच जुबानी जंग जारी है। गुरुवार को अखिलेश यादव के द्वारा सर्वेंट डिप्टी सीएम कहे जाने के बाद उन्होंने अनोखे अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर खुद को सर्वेंट ब्रजेश पाठक लिख लिया है।

Lucknow News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने नाम के आगे लिखा सर्वेंट

ब्रजेश पाठक द्वारा एक्स (X) खुद को सर्वेंट ब्रजेश पाठक कहने पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने ब्रजेश पाठक पर हमला करते हुए कहा – सिर्फ सर्वेंट लगाने से कुछ नहीं होता है अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। अगर वह सर्वेंट होते तो अस्पतालों की हालत ठीक होती। उन्होंने जनता के लिए काम किया होता तो प्रदेश की जनता कोई इलाज के लिए डर-डर न भटकना पड़ता। 

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस बयान के कुछ घंटे के अंदर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे गर्व है की जनता का नौकर हूं। अखिलेश ने मुझे सर्वेंट कहा, मुझे गर्व है। अखिलेश यादव तो खुद राजा जैसे रहते है। मैं सर्वेंट डिप्टी सीएम हूं और मुझे गर्व है। 

यह भी पढ़ें:-Allahabad High Court: मुख्तार अंसारी के मामले की सुनवाई से न्यायमूर्ति ने खुद को किया अलग, जानें वजह

संबंधित समाचार