Piyush Jain : इत्र कारोबारी पीयूष जैन के साथ 13 उद्यमियों की बढ़ी मुश्किलें, कानपुर और कन्नौज के घर से बरामद हुए थे 196 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में पीयूष जैन के साथ 13 उद्यमियों की मुश्किलें बढ़ी।

कानपुर में पीयूष जैन के साथ 13 उद्यमियों की मुश्किलें बढ़ी। कानपुर के आनंदपुरी और कन्नौज स्थित घर से 196 करोड़ रुपये बरामद हुए थे।

कानपुर, अमृत विचार। इत्र कारोबारी पीयूष जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आनंदपुरी स्थित घर और कन्नौज स्थित फर्म से बरामद हुए 196 करोड़ रुपये से अधिक के मामले में डीजीजीआई अहमदाबाद ने न्यायालय में चार्जशीट दायर की तो एक बार फिर पीयूष जैन सुर्खियों में आ गया।

उसके साथ ही 13 अन्य उद्यमियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 27 दिसंबर 2021 को उसे जेल भेजा गया था। 254 दिन जेल में रहने के बाद पीयूष जैन को कोर्ट से जमानत मिली थी। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद अब 20 अक्टूबर को वह अन्य कारोबारियों के साथ न्यायालय में पेश होगा।

मामले में सरकारी अधिवक्ता अमरीश कुमार टंडन ने बताया कि न्यायालय विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर नगर सुशील कुमार सिंह की कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए इन सभी 13 आरोपियों के खिलाफ समन जारी करते हुए कोर्ट में तलब किया है। इस मामले में 1, 60 , 300 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई है। एक आरोपी के खिलाफ 11, 450 पन्नों की चार्जशीट है।

2,760 करोड़ के कारोबार पर टैक्स चोरी

जांच में पाया गया कि इन कारोबारियों और उद्योगपतियों को टैक्स चोरी के मामले में 497 करोड़ रुपये जमा करने होंगे। जब छापे पड़े थे उस समय के 207 करोड़ रुपये पहले से सरकारी खजाने में जमा हैं। शेष रकम अब जमा करनी होगी। अधिवक्ता अमरीश कुमार टंडन का कहना है कि ये कर देयता 2,760 करोड़ रुपये के लेनदेन पर निर्धारित की गई है। 

संबंधित समाचार