UP: जगतगुरु रामभद्राचार्य बोले- राम मंदिर के निर्माण से चुनाव का लेना देना नहीं, इजराइल पर देश में बयानबाजी गलत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में जगतगुरु पद्मविभूषित रामभद्राचार्य जी महाराज ने विचार व्यक्त किए।

कानपुर में जगतगुरु पद्मविभूषित रामभद्राचार्य जी महाराज ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण से चुनाव का लेना देना नहीं। इजराइल पर देश में बयानबाजी करना गलत नहीं है।

कानपुर, अमृत विचार। भक्तों के बीच यह आम धारणा है कि प्रभु श्रीकृष्ण ने लीला करते हुए गोपियों के कपड़े चुराए थे। नरवर प्रभु श्रीकृष्ण ने लीला के दौरान न तो कपड़े चुराए और न ही कभी गोपियों को नहलाया। प्रभु की लीला पूरी तरह से दोष रहित है। भक्तों को प्रभु के प्रति इस तरह की लीलाओं के प्रसंग से बचना चाहिए और किसी भी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। 

यह विचार गुरुवार को पद्मविभूषित जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने व्यक्त किए। रामाभिराम सेवा संस्थान की ओर से सेंट्रल पार्क शास्त्री नगर में चल रही कथा के दौरान उन्होंने भक्तों को शरणागति का अर्थ समझाया। कहा कि प्रभु के प्रति सच्ची श्रद्धा ही शरणागति का मूल है। कथा के दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय बताया। 

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने जीवनभर माता सीता के अलावा किसी भी स्त्री की ओर नहीं निहारा। प्रभु के इस गुण को सभी को धारण करना चाहिए। पराई स्त्री की ओर कभी भी बुरी नियत से नहीं देखना चाहिए। कथा के दौरान पनकी मंदिर के महंत कृष्णदास, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, अमित झा, बाल योगी अरुणपुरी चैतन्य जी महाराज सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे। 

इजराइल पर देश में बयानबाजी गलत

इजराइल फिलिस्तीन में जो कुछ भी हो रहा है उस पर देश में होने वाली बयानबाजी गलत है। यह उनका अपना मामला है इस पर बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। 

यह कहना है जगतगुरु पद्मविभूषित रामभद्राचार्य जी महाराज का। वे गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। वार्ता के दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण पर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का मंदिर निर्माण खुद भगवान की महिमा से हो रहा है। मुझे भी सौभाग्य मिला है कि मैने भी प्रभु श्रीराम के पक्ष में कोर्ट में गवाही दी थी।

उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण का चुनावों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने देश में होने वाले चुनावों पर भी कहा कि 2024 का चुनाव सनातन मुद्दे पर होगा। यही नहीं आने वाले 5 राज्यों के चुनावों में भी सनातन की ही विजय होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि जो लोग भी सनातन के विरोध में बोल रहे हैं वे अस्त हो जाएंगे।

संबंधित समाचार