वाराणसी: ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। वाराणसी के सारनाथ थाना अंतर्गत पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग पर शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद ट्रेन की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गयी। सहायक पुलिस आयुक्त अमित कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सारनाथ थाना के पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास रहने वाला 30 वर्षीय गोविंद सोनकर शराब का आदी था।

बुधवार की रात वह शराब पी रहा था और इसी बात को लेकर उसका उसकी 28 वर्षीय पत्नी खुशबू सोनकर से झगड़ा हो गया। गुस्साई पत्नी रेलवे पटरी पर लेट गयी और गोविंद उसे बचाने के लिए गया। सहायक पुलिस आयुक्त के अनुसार, इस बीच तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। 

सारनाथ थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मृतक दम्पत्ति के तीन बच्चे हैं। गोविंद सोनकर फल की दुकान लगाता था। कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक दंपति के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया CM आवास का घेराव, सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार