Accident In Unnao: लोडर ने वृद्ध व अधेड़ को मारी टक्कर… मौत, घर जा रहे थे पैदल, खींच ले गई मृत्यु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सड़क हादसे में वृद्ध व अधेड़ की मौत।

उन्नाव के सोहरामऊ थानाक्षेत्र में अनियंत्रित लोडर ने वृद्ध व अधेड़ को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

उन्नाव, अमृत विचार। सोहारामऊ थानाक्षेत्र के बजेहरा गांव स्थित मोड़ के पास अनियंत्रित लोडर ने वृद्ध व अधेड़ को टक्कर मार दी। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हिनौरा गांव के रहने वाले वृद्ध बैजनाथ रावत और अधेड़ श्रीकृष्ण पुत्र मैकू गुरुवार देर रात पैदल घर जा रहे थे। इसी दौरान बजेहरा गांव स्थित मोड़ के पास अनियंत्रित लोडर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां डाक्टर ने अधेड़ श्रीकृष्ण को मृत घोषित कर दिया। जबकि जख्मी वृद्ध बैजनाथ को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बैजनाथ की मौत हो गई। पुलिस में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक श्रीकृष्ण के बेटे संदीप ने बताया कि उसके पिता देर शाम गैस भराने के लिए घर से निकले थे। वापस घर जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि लोडर की चपेट में आने से मौत हुई है। चालक लोडर छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लिया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार