अलीगढ़: एएमयू फिर आया सुर्खियों में, जूनियर छात्र ने साथियों के साथ सीनियर को पीटा, यह है मामला...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। अपनी गतिविधियों के कारण लगातार सुर्खियों में रहने वाला एएमयू एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार मामला जूनियर और सीनियर छात्र का है। यहां एक जूनियर छात्र ने अपने ही सीनियर छात्र की साथियों के साथ पिटाई कर दी और उसे एएमयू ही नहीं बल्कि अलीगढ़ भी छोड़ने की धमकी दी। 

बता दें कि मथुरा के दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी राजू सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से MPED. किया है। फिलहाल वो वीएम हाल में रहकर PHD की तैयारी कर रहे हैं। आरोप है कि गाजीपुर निवासी एमपीएड के जूनियर छात्र परवेज ने अपने चार साथियों के साथ बुधवार को  उनकी पिटाई कर दी, यहीं नहीं उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पूरा मामला एक लड़की से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि छात्र और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच में जो दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी परवेज ने तमंचे से सीनियर छात्र को डराया भी था।

यह भी पढ़ें: आजमगढ़: पुलिस को मिली सफलता, 25 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार