हरदोई : डीएम चौराहे पर चेन स्नैचिंग के शक में एक महिला ने दो महिलाओं को दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। दवाई लेने जा रही महिला अपने साथ हो चुकी चैन स्नैचिंग की वारदात के बाद से चौकन्ना रहने वाली महिला ने दो महिलाओं को शक के आधार पर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। लगी। महिला को शक था कि इन्ही महिलाओं ने उसके साथ पहले चेन स्नैचिंग की वारदात की थी। मामला शहर के डीएम चौराहा (स्वर्ण जयंती चौक) का बताया गया है।

बताते हैं कि कोतवाली शहर के पिहानी चुंगी निवासी रामरतन त्रिपाठी उर्फ पउआ की पत्नी रीता त्रिपाठी 31 जुलाई को दवाई लेने मेडिकल कालेज जा रही थी। वह ऑटो पर सवार थी,उसी बीच उसी ऑटो में बैठी महिलाओं ने उसकी चेन छीन ली थी। उसके बाद से रीता काफी चौकन्ना रहने लगी। 

शुक्रवार को वह दवा लेने के लिए घर से निकली, उसने ऑटो चालक से पहले ही तय कर लिया था कि वही उसे वापस घर भी पहुंचाएगा। रीता के पुत्र रमन त्रिपाठी ने बताया कि उसकी मां जैसे ही डीएम चौराहा (स्वर्ण जयंती चौक) के पास पहुंचीं, उन्हें उसी तरह की दो महिलाएं दिखाई दी,जिस हुलिए की महिलाएं उसकी चेन छीन कर भागी थी। उनमें से एक महिला के गोद में बच्चा था। रीता ने तुरंत ही उन दोनों महिलाओं को दबोच लिया, दोनों महिलाओं ने खुद को शाहजहांपुर का बताया। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को अपनी हिरासत में ले कर कोतवाली चली गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर : बिजली चोरी करने से रोकने पर कर्मचारियों से मारपीट, एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार