Accident In UP: Fatehpur और Kannauj में सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल, परिजनों में मची चीख-पुकार, जांच में जुटी पुलिस
फतेहपुर और कन्नौज में सड़क हादसों में तीन की मौत।
फतेहपुर और कन्नौज में सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
कानपुर टीम, अमृत विचार। फतेहपुर और कन्नौज में सड़क हादसों में तीन की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
कन्नौज : तिर्वा ठठिया थाना क्षेत्र के बसुईया गाँव के सामने लखनऊ आगरा एक्स्प्रेस वे पर हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली से विंध्यवासिनी माता के दर्शन करने जाने के दौरान दुर्घटना हुई।
फतेहपुर : ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी। जाफरगंज समेत दो थाना क्षेत्रों में हादसे हुए।
