लखनऊ: कल जुटेंगे देशभर से आये विशेषज्ञ, ट्रामा के मरीजों की पुनर्वास चिकित्सा से जुड़ी नई तकनीक पर करेंगे चर्चा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान स्थित फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन सेंटर और अवध एसोसिएशन ऑफ फिजिकल मेडिसिन के संयुक्त तत्वाधान में कल यानी 14 अक्टूबर को वार्षिक महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह महासम्मेलन एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर से 150 से अधिक विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और ट्रामा के मरीजों के इलाज तथा पुनर्वास को लेकर नई तकनीक व जानकारी साझा करेंगे।

इस महासम्मेलन के आयोजक सचिव डॉक्टर सिद्धार्थ राय ने बताया है कि ट्रामा के मरीजों के पुनर्वास विज्ञान में आद्यतन प्रगति और शोध के विषय पर आधारित इस कांफ्रेंस में पूरे प्रदेश से लगभग 150 प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। इस कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य ट्रामा के मरीजों में शीघ्र पुनर्वास चिकित्सा शुरू करके उनके गुणवत्ता पूर्ण सुधार लाने के लिए चिकित्सा क्षेत्र में जागरूकता और प्रशिक्षण देना है। यह कॉन्फ्रेंस चिकित्सा क्षेत्र के डॉक्टर और मरीज दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: दो महीने से पानी के लिए तरस रहे अमानीगंज मोहल्ले के लोग, शिकायत करने पर भी नहीं निकला समाधान

संबंधित समाचार