अयोध्या: रामलला की मूर्ति लगभग 90 फीसदी तैयार, अब चल रहा फिनिशिंग का काम
अयोध्या। राममंदिर के गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की मूर्ति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अंतिम चरण है। यह जानकारी शुक्रवार को मूर्ति निर्माण कर रहे मूर्तिकार विपिन भदोरिया ने दी है। उन्होंने बताया कि रामलला की मूर्ति का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। मूर्ति का फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है।
30 अक्टूबर तक मूर्ति का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारी मूर्ति का अवलोकन करेंगे। मूर्तिकार सत्यनारायण पांडेय ने बताया कि नवंबर माह में रामलला की मूर्ति ट्रस्ट को समर्पित कर दी जाएगी। वहीं राम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम 22 जनवरी को होना लगभग तय है।
यह भी पढ़ें: गरीबी के चलते पत्नी का शव बांस पर कपड़ा बांधकर शमशान ले गया पति, चंदे से हुआ अंतिम संस्कार
