Bareilly: अब जुलूूस-ए-गौसिया में भी लगाई गई डीजे पर पाबंदी
बरेली, अमृत विचार। ग्यारहवीं शरीफ पर बड़े पीर गौस-ए-पाक की याद में जुलूस-ए-गौसिया का आयोजन 27 अक्टूबर को सैलानी रजा चौक से किया जाएगा। अंजुमन गौसो रजा और टीटीएस की ओर से निकलने वाले जुलूस में लगभग 80 अंजुमन शिरकत करती हैं। जिसकी सरपरस्ती दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियां और कयादत सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां करेंगे।
जुलूस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक सैलानी रजा चौक पर हुई। जिसमें जुलूस-ए-मोहम्मदी की तरह जुलूस-ए-गौसिया में भी डीजे लाने पर पाबंदी लगाई गई। अंजुमन गौसो रजा के सदर हाजी शारिक नूरी ने कहा कि जुलूस के लिए कोई भी अंजुमन डीजे बुक नहीं करे।
दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि कायदे जुलूस अहसन मियां की कोशिश है कि मुसलमान शादी ब्याह का मौका या फिर कोई भी त्योहार हो, उसमें गैर शरई कामों से दूर रहें। डीजे न सिर्फ फिजूल खर्ची है, बल्कि लड़ाई -झगड़े का भी सबब बन रहा है। लिहाजा शरीयत के दायरे में ही अंजुमनें जुलूस में शामिल हों।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सिनेमा दिवस: बरेली में 99 रुपये के टिकट से दिन भर हाउसफुल रहे सारे शो
