राष्ट्रीय सिनेमा दिवस: बरेली में 99 रुपये के टिकट से दिन भर हाउसफुल रहे सारे शो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में 2500 से सीटें बुक रहीं

बरेली, अमृत विचार। गदर-2, जवान की रिलीज के बाद पहली बार शुक्रवार को शहर के पांच मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में 2500 से सीटें बुक रहीं। दरअसल, शुक्रवार को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस था। सभी सिनेमाघरों में महज 99 रुपये में दर्शकों को टिकट मिले। इससे सिनेमाघरों में भीड़ रही।

काउंटर पर टिकट नहीं मिलने से कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। फिनिक्स मॉल के पीवीआर के बुकिंग काउंटर पर तैनात राशिद ने बताया कि करीब 95 फीसदी टिकटों की एडवांस बुकिंग रही। वर्तमान में सिनेमा घरों में जवान, फुकरे 3, मिशन रानीगंज, गदर 2 जैसी फिल्मों के लिए दर्शक पहुंचे। हिंद सिनेमाघर के संचालक इरशाद ने बताया कि 90 फीसदी टिकटों की बिक्री हुई। तीन शो हाउसफुल रहे।

क्या बोले दर्शक
दोस्तों के साथ फिल्म देखने आए थे, यहां पहुंच कर पता लगा कि सारे शो हाउसफुल हैं। जानकारी करने पर पीवीआर स्टाफ ने बताया कि 99 रुपये टिकट मिल रहा है। काउंटर पर पहुंचने पर भी टिकट नहीं मिला---पवन।

सोशल मीडिया पर पहले देखा था कि शुक्रवार को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर टिकट 99 रुपये में मिलेगा। इसके लिए दो दिन पहले ही टिकट ऑनलाइन बुक कर लिए---वैष्णवी, दर्शक।

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के बारे में पता नहीं था, लेकिन यहां आकर तीन लोगों का टिकट काउंटर से मिल गया। पहले पता होता तो हम भी ऑनलाइन टिकट बुक कर लेते---साक्षी।

यह भी पढ़ें- बरेली: 'खेत में है सोने की अशरफी...सब परेशानी हो जाएगी दूर', ऑटो चालक को ठग ने लगाई छह लाख की चपत

संबंधित समाचार