Mission Shakti : मिशन शक्ति रैली को लेकर आज बदला रहेगा यातायात, यहां चेक करें- रूट डायवर्जन की पूरी लिस्ट
कानपुर में मिशन शक्ति रैली को लेकर आज यातायात बदला रहेगा।
कानपुर में मिशन शक्ति रैली को लेकर आज यातायात बदला रहेगा। इसके तहत शनिवार को कमिश्नरेट कानपुर ने रैली निकाली।
कानपुर, अमृत विचार। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शारदीय नवरात्रि से मिशन शक्ति फेज चार की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत शनिवार को कमिश्नरेट कानपुर ने रैली निकाली।
इस प्रकार रहेगा डायवर्जन
- जब रैली निकलेगी तो प्रात: आठ बजे से नौ बजे के बीच डीएवी तिराहा से कोई यातायात महिला थाना गोरा कब्रिस्तान की ओर नहीं जाएगा। ऐसा यातायात मधुवन तिराहा होते हुए चेतना, व्यायामशाला, मेघदूत होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगा।
- मेघदूत तिराहे से कोई भी यातायात सरसैय्या घाट, भगवत घाट, महिला थाना की ओर नहीं जाएगा। ऐसा यातायात बड़ा चौराहा, चेतना चौराहा, डीएवी होते हुए जाएगा।
- कंपनी बाग से आने वाला यातायात, रानी घाट, रेव थ्री नहीं जा सकेगा। ऐसा यातायात कंपनी बाग से गोपाला तिराहा, राजीव पेट्रोल पंप होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगा।
- कर्नलगंज और ग्वालटोली की ओर से आने वाला यातायात मर्चेंट चेंबर तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसा यातायात सिलवर्टन तिराहे से दाहिने मुड़कर एमजी कालेज से अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
- डीएवी महिला थाना की ओर आने वाला यातायात, ग्रीन पार्क से आगे मर्चेंट चेम्बर तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसा यातायात ग्रीन पार्क चौराहे से बायें मुड़कर, एमजी कालेज चौराहा होते हुए, अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
