हरदोई में दिखता है बार और बेंच का बेहतर तालमेल : न्यायमूर्ति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन ने कहा कि इस जिले से हमारा काफी गहरा नाता रहा है। डेढ़ दशक पहले तीन सालों तक इसी जनपद में कार्यरत रहे हैं इसलिए यहां से मुझे बेहद लगाव है। यहां के अधिवक्ताओं की जमकर सराहना करते हुए कहा कि सदैव बार-बार बेंच का बेहतर तालमेल रहा है। न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन शनिवार को यहां पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता दीवानी प्रकाश चंद्र गुप्ता की मूर्ति का अनावरण करने आए थे। इस मौके पर वह एक समारोह में उन्होंने जिले की जमकर सराहना की। 

उन्होंने कहा कि पूर्व शासकीय अधिवक्ता ने निश्चित तौर पर अपना विशेष योगदान दिया जिसके लिए वह सदैव स्मरणीय है और रहेंगे। पीठासीन अधिकारी एमएसी शैलेश कुमार तिवारी ने जनपद की अधिवक्ताओं की जमकर सराहना करते हुए कहा कि करीब साढ़े तीन वर्षों तक हुए यहां कार्यरत रहे हैं ।उन्हें यहां से विशेष लगाव है और सभी ने उनका पूरा सहयोग किया है।

वरदान चैरिटी ट्रस्ट की ओर से हुए इस कार्यक्रम में विशेष रूप से पीठासीन अधिकारी एमएसी शमसुल हक, अपर जिला जज सत्यदेव गुप्ता, अपर जिला जज कुलदीप सिंह, मुख्य न्यायिक अधिकारी लाल बहादुर गोंड, पूर्व पीसीसी अविनाश चंद्र गुप्ता,  पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन रामेश्वर प्रसाद वाजपेई, प्रमुख समाजसेवी व उद्योग जगत के सजीव अग्रवाल, सुमित प्रसाद जैन, प्रदीप कुमार जैन, आरके श्रीवास्तव, अतुल अग्रवाल के अलावा बड़ी संख्या में लोग रहे। संचालन मनीष मिश्रा ने किया।

ये भी पढ़ें -हरदोई की सबसे व्यस्त सड़क के किनारे नाले में मिला युवक का शव, मर्डर-सुसाइड में उलझी पुलिस

संबंधित समाचार