हरदोई निवासी सेना के जवान की दिल्ली में ट्रेन से कटकर मौत
हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के पलिया गाँव निवासी सेना में तैनात एक जवान की ट्रेन हादसे में कटकर दर्दनाक मौत हो गई है।वही नई दिल्ली जीआरपी पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी दिल्ली के सेना भवन में वायरलेस ऑपरेटर पद पर तैनात अरुण कुमार सिंह 35 पुत्र अमर सिंह की शुक्रवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना पाकर परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। अरुण कुमार सिंह मार्च 2008 में सेना में भर्ती हुआ था। परिजनों के मुताबिक वह वर्तमान में नई दिल्ली के सेना भवन में सिंगल कोर वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात था। जबकि वह महिपालपुर धौलाकुआं में किराए के मकान में रहता था।
शुक्रवार की रात नई दिल्ली में रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई हिमांशु कुमार ने बताया कि रविवार को उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - हरदोई में दिखता है बार और बेंच का बेहतर तालमेल : न्यायमूर्ति
