बहराइच पहुंची देश बचाओ-देश बनाओ साइकिल यात्रा, सपा नेता अभिषेक यादव का हुआ जगह-जगह स्वागत
बहराइच, अमृत विचार। सपा मुखिया अखिलेश यादव के विचारों, नीतियों, जन कल्याणकारी योजनाओं और कामों को जन जन तक पहुंचाने के लिए समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में देश बचाओ- देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा जनपद पहुंची। पूर्व मंत्री यासर शाह के निर्देश पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व नेतागण ने जगह जगह पूरे यात्रा मार्ग पर टोली बनाकर फूल मलाओं से यात्रा का स्वागत किया।
साइकिल यात्रा श्रावस्ती-बहराइच की सीमा रत्नापुर चौराहे पर सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, नि. जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी नंदेश्वर यादव, विधान सभा अध्यक्ष सदर गौरव यादव, रितेश यादव, सुनील यादव, ने अन्य साइकिल यात्रियों के साथ सभी आए हुए साइकिल यात्रियों व मुख्य अतिथि का गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। यात्रा के आसाम चौराहा पहुंचने पर युवा सपा नेता अब्दुल जीशान, मयंक मिश्रा, अन्नू गुप्ता व उनकी टीम ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। शहर का भ्रमण करते हुए रात्रि करीब नौ बजे होटल ग्रैंड पैलेस पहुंची।
जहां पर साइकिल यात्रियों ने रात्रि विश्राम किया। यात्रा के होटल ग्रेंड पैलेस पहुंचने पर वहा मौजूद पूर्व मंत्री यासर शाह, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, जिला उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खान, उत्तम कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव,डा. आशिक अली, राम जी यादव, पूर्व विधायक रमेश गौतम, अली मेहंदी जाफरी, आबाद खान सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे क्रांतिकारी साथी अभिषेक यादव एव उनकी पूरी साईकिल यात्रा के टीम का माल्याणपर्ण कर स्वागत किया व सभी से परिचय प्राप्त कर सबका हाल चाल जाना। यात्रा के मुख्य अतिथि अभिषेक यादव ने कहा कि पिछले 9 अगस्त क्रांति दिवस से यह यात्रा शुरु की गयी है, जो उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो मे जाएगी।
इस क्रम में हम जनपद बहराइच में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश साइकिल यात्रा लेकर पहुचे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों को जनजागरण, नुक्कड़ सभा, पर्चा वितरण के माध्यम से भाजपा का सच जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि साईकिल यात्रा को मिल रहे अपार जन समर्थन से यह निश्चित है कि 2024 मे भाजपा का हारना तय है।
पूर्व मंत्री यासर शाह ने सभी साईकिल यात्रीयों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के निर्देश पर साईकिल यात्रा के माध्यम से जिस संकल्प और इक्षा शक्ति के साथ अभिषेक यादव और उनकी टीम ने 5000 किलो मीटर से अधिक की यात्रा पूरी की वह काफी प्रशंसनीय है। रामहर्ष यादव ने कहा कि गांव गांव लोगो तक पहुंचकर उन्हे समाजवादी पार्टी की नीतियों व अखिलेश के संदेश को उनके बीच रखना और लोगो द्वारा इस यात्रा को मिल रहे अपार प्रेम से साफ स्पष्ट है कि आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा का अंत तय है।
जिलाध्यक्ष ने बताया की यह यात्रा जनपद मे 6 से 7 दिन तक रहेगी, जो आगे मटेरा, नानपारा, बलहा, महसी, कैसरगंज, पयागपुर होते हुए फिर गोंडा के लिए प्रस्थान करेगी। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व अब्दुल मन्नान, पूर्व विधायक रामतेज यादव, रमेश गौतम, अलगू चौहान, पेशकार राव,कृपा राम यादव आदि नेताओं ने सोहरवा तक साइकिल यात्रा में साइकिल चलाकर कार्यकर्ताओं का हौसला मनोबल बढ़ाने का काम किया।
यह भी पढ़ें: अयोध्या: हिमांशु ने बनाई आजादी के अमृत महोत्सव की सर्वश्रेष्ठ थीम, मिला प्रथम स्थान, अंजली रहीं दूसरे पर...
