वाराणसी की अनोखी रामलीला जहां मोनो एक्टिंग से होता है प्रसंगों का वर्णन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। विजयदशमी को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। काशी में अनेकों स्थान पर रामलीला का मंचन किया जाता है। रामलीला के द्वारा भगवान श्री राम के विभिन्न जीवन प्रसंगों का वर्णन किया जाता है। इन सबके बीच बरेका के रामलीला के निदेशक एसडी सिंह ने दावा किया कि पूरे विश्व में इस तरह की मोनो एक्टिंग किसी भी रामलीला में नहीं दिखती है। उनका दावा है कि यहां पर (बरेका) मोनो एक्टिंग के लिए लगभग 2 माह पहले से बच्चों को ट्रेनिंग दिया जाता है। यह ट्रेनिंग बच्चों को हर रविवार को दी जाती है, जिसे बच्चे घरों पर जाकर रिहर्सल करते हैं।

बातचीत के दौरान भगवान नारद का अभिनय करने वाले कृष्ण कुमार मिश्रा और भगवान राम का अभिनय करने वाले हर्ष कुमार ने बताया कि यहां पर मोनो एक्टिंग के द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाता है जो अपने आप में काफी चुनौती पूर्ण होता है। हम लोग पढ़ाई के साथ ही यहां पर प्रत्येक रविवार को आकर ट्रेनिंग लेते हैं जिसका विजयादशमी के दिन मंचन किया जाता है। छात्रों ने बताया कि सभी अभिनय करने वाले छात्र और छात्राएं होती हैं जो बरेका कैंपस में पढ़ने वाले विद्यालयों के छात्र होते हैं।

समिति के निदेशक एसडी सिंह ने बताया इस पूरे मोनो एक्टिंग में लगभग 63 की संख्या में विभिन्न लोगों का किरदार निभाते हैं। हर साल छात्र छात्राओं को एक्टिंग सिखाना अपने आप में काफी चुनौती पूर्ण होता है इसलिए सभी छात्राओं को प्रत्येक रविवार को दिन बुलाया जाता है और उन्हें सभी प्रसंग से अवगत कराया जाता है। इस दौरान इस बात का भी ख्याल रखा जाता है कि किसी भी छात्राएं का पढ़ाई या कोचिंग डिस्टर्ब ना होने पाए।

संपूर्ण विश्व में किस तरह का कहीं भी मोनो एक्टिंग के द्वारा भगवान श्री राम के वन आगमन से लेकर रावण वध तक का मंचन मोनो एक्टिंग के द्वारा नहीं किया जाता है। इस मोनो एक्टिंग के दौरान भारतीय लोकगीत की 14 विधाओं जिसमें सोहर, चौपाइयां, कजरी, कव्वाली, बटेर सहित अन्य चीज बोली जाती है जो कहीं भी लिखित नहीं है। जो अपने आप पर एक विशेष महत्व रखता है। 

इन सब को बनाने वाले तीन लोग थे जिसमें मुख्य रूप से रामप्रवेश तिवारी (अध्यापक), राम विनायक सिंह (हिंदी अधिकारी) और महेंद्र कुमार सिंह नीलम (कवि) शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें -रायबरेली में शोहदे ने किया छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर जमकर पीटा

संबंधित समाचार