अलीगढ़: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत 18 कांग्रेसी भेजे गए जेल
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव समेत 18 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रदेश भर में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप मनाते प्रदर्शन किया। अलीगढ़ में तस्वीर महल चौराहे …
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव समेत 18 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रदेश भर में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप मनाते प्रदर्शन किया।
अलीगढ़ में तस्वीर महल चौराहे पर कांग्रेसियों ने बढ़ती बेरोजगारी को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुए हंगामे में कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत 18 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया है।
