शारदीय नवरात्रि : घरों में भक्त कर रहे कलश स्थापना, उपवास रख मां शैलपुत्री की हो रही उपासना 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नवरात्रि का पहला दिन माता शैलपुत्री को समर्पित माना जाता है। देवी दुर्गा ने पार्वती के स्वरुप में हिमालय के घर जन्म लिया था, जिस वजह से देवी का नाम शैलपुत्री पड़ा था। आचार्यों के अनुसार देवी के इस रूप से जीवन में पर्वत के समान धन समृद्धि आती है। मां शैलपुत्री के एक तरफ त्रिशूल और दूसरी तरफ कमल है। उनके सिर के पीछे आधा चांद है। अगर कोई व्यक्ति ध्यान से उनकी प्रार्थना करता है, तो उसके जीवन में अच्छे बदलाव होते हैं। माना जाता है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

2 - 2023-10-15T124543.314

राजधानी के बड़ी कालीजी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, सदर के दुर्गा देवी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों की कतारें लगी रही। लोग घरों में अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना कर रहे हैं। उपवास रख मां दुर्गा से सुख-शांति की कामना की जा रही है। 

4 - 2023-10-15T124941.692

चौक में बड़ी कालीजी मंदिर के बाहर फूल और चुनरी के स्टॉल पर खासी भीड़ सुबह से ही है। रविवार होने के चलते नवरात्रि के प्रथम दिन बच्चे भी परिवार के साथ मंदिरों में दर्शन के लिए कतार लगाए दिखे। 

ये भी पढ़ें -  Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के पहले दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री का पूजन, जानें विधि और मंत्र  

संबंधित समाचार