UP: शिक्षिका ने छात्र समेत पिता पर लगाए ये गंभीर आरोप, पिता ने किया पलटवार, बोले- किसी भी जांच को हॅूं तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शिक्षिका ने छात्र समेत पिता पर गंभीर आरोप लगाए।

कानपुर में शिक्षिका ने छात्र समेत पिता पर गंभीर आरोप लगाए। जिस पर पिता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी जांच को तैयार हॅूं।

कानपुर, अमृत विचार। छावनी थानाक्षेत्र के  एक ईसाई स्कूल में शिक्षिका और हाई स्कूल के छात्र के बीच लव चेटिंग के मामले में शनिवार को नया मोड़ आया। छात्र के पिता ने न्याय में देरी होते देख डीएम को पत्र भेजकर उनके सामने चोटी काटने और जनेऊ उतारने बात लिखी है। वहीं शिक्षिका ने एक टीवी चैनल पर पहली बार सामने आकर छात्र द्वारा ही मोबाइल लेकर अपनी कुछ निजी फोटोज को अपने मोबाइल पर सेंड करने का गंभीर आरोप लगाया।

इसके बाद छात्र द्वारा उसे ब्लैकमेल करने की बात कही। पिता ने भी अनैतिक संबंध बनाने की शर्त रखी। लेकिन, लेकिन मैं महिला होने के नाते और बच्चे के भविष्य को देखते हुए चुप रही सोचा कि कुछ दिन में सब नॉर्मल हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं छात्र के पिता ने पलटवार कर कहा है कि वह देश की  किसी भी जांच एजेंसी की जांच को तैयार हैं।  शिक्षिका द्वारा जांच को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी कई गई है। इससे वह चुप रहने वाले नहीं हैं।

टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में शिक्षिका ने छात्रों को शराब का लती और सिगरेट का आदि बताया। कहा कि वह स्कूल के बच्चों से इसके लिए रुपये मांगता था। बताया कि एक दिन वह जब घर से भाग निकला था, तो शुक्लागंज पुल के पास शराब के नशे में मिला था । इस दौरान भी घर वाले उन्हें ही फोन कर परेशान कर रहे थे।  शिक्षिका ने कहा कि वह जिससे चैटिंग कर रही थी वह छात्र का नाम स्कूल में नहीं है।

आगे कहा कि आखिर वह भी किसी की पत्नी और किसी की मां है इसलिए सब कुछ बदनामी के डर से सहती रहीं। कहा कि चर्च सिर्फ रविवार को दो घंटे के लिए खुलता है , वहीं छात्र की मेरे द्वारा चोटी कटवाने की बात निराधार है । वह मामले से इस समय परेशान हैं कि अपने घर पर भी नहीं रह रहीं हैं।

घर पर उनका बेटा और पति है। आगे  कहा कि वह 19 साल से यहां पढ़ा रहीं हैं।  यहां करीब 1970 बच्चे पढ़ते हैं,  इसके अलावा 80 लोगों का स्टाफ भी है।  लेकिन आज तक ऐसा कोई मामला कभी सामने नहीं आया। आखिर वह अगर गलत होती , तो कभी ना कभी कोई ना कोई प्रकरण सामने जरूर आता। इस मामले में एसीपी छावनी बृजनारायण सिंह ने बताया दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप हैं। मामले में जांच चल रही है।

संबंधित समाचार