बरेली: ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। रात में रिश्तेदारी से लौट रहे दो दोस्तों को रामगंगा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सुभाषनगर …

बरेली,अमृत विचार। रात में रिश्तेदारी से लौट रहे दो दोस्तों को रामगंगा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

सुभाषनगर के बंशीनगला निवासी नत्थू कश्यप का बेटा रवि (20) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। कोरोना के कारण कुछ माह पूर्व वह अपने घर आया था। परिजनों ने बताया कि रवि अपने दोस्त दीपक (16) के साथ रिश्तेदारी में सरदार नगर गया था। रात में दोनों बाइक से लौटकर आ रहे थे।

रामगंगा पुल पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें रवि की मौके पर मौत हो गई जबकि दीपक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

संबंधित समाचार