आगरा : अमेरिका के नौसेना सचिव को फर्जी गाइड ने घुमा दिया ताजमहल, केस दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। विश्वप्रसिद्ध ताजमहल में अमेरिकी नौसेना सचिव को फर्जी गाइड बनकर घुमाने के आरोप में असद आलम खान के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। ये वाकया 20 नवम्बर 2022 का बताया जा रहा है। आगरा में अमेरिका के नौसेना सचिव कार्लोस डेल टोरो भ्रमण के लिए एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आये थे। 

बताया जा रहा है कि प्रतिनिधिमंडल को ताजमहल घुमाने के लिए कई गाइड पहुंचे जिनमें से असद को चुना गया। टूर का वीडियो वायरल होने के बाद पर्यटन विभाग ने जांच कराई। जिसमें गाइड के पास फर्जी पहचानपत्र की पुष्टि हुई। इस मामल की जांच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कहने पर की गई। जांच के बाद पर्यटन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: Sanjay Nishad का जनसंपर्क महाअभियान शुरू, मछुआरा समाज को SC में शामिल करने की उठाई मांग

संबंधित समाचार