खटीमा: डंपर की टक्कर से अधिवक्ता एसोसिएशन सचिव की मौत
खटीमा, अमृत विचार। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन के सचिव छतर सिंह सेल्ला बाइक पर अपने पुत्र के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे कि डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। जिन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुत्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
आदर्श कॉलोनी निवासी अधिवक्ता एसोसिएशन सचिव छतर सिंह सेल्ला 48 पुत्र दीवान सिंह सेल्ला अपने पुत्र ओम के साथ शनिवार देर रात्रि रिश्तेदारी से खटीमा लौट रहे थे। वह नदन्ना नहर के पास पहुंचे थे कि पीछे से डंपर ने टक्कर मार कर उन्हें घायल कर दिया।
जिन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने अधिवक्ता को मृत्यु घोषित कर दिया जबकि पुत्र ओम को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इधर चकरपुर चौकी इंचार्ज प्रियांशु जोशी ने डंपर और बाइक को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कर दिया। मृतक का अंतिम संस्कार बनबसा की शारदा घाट पर किया गया। जहां उनके चाचा ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर विधायक भुवन कापड़ी, गोपाल सिंह राणा, सूरज सिंह राणा, नईम रिजवी, रनदीप पोखरिया, सौरभ ओझा, कविंद्र कफलिया, केडी भट्ट, अवधेश मौर्य, हरीश ढौंढियाल, प्रतिमन सिंह कन्याल, दीपक कापड़ी, जितेंद्र पोखरिया आदि थे।
