लखनऊ : महिला से भूत-भगाने के नाम पर बाबा ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर दी धमकी - केस दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में पुलिस ने एक ऐसे ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है जिसपर भूत भगाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला का कहना है कि बाबा ने उसका वीडियो भी बनाया है और उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने इस आरोप के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की है। 

पीड़िता की तरफ से दर्ज कराये गए मुक़दमे के अनुसार उसके ससुराल वालों को यह लगता था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है। जिसका उपाय करने के लिए वह 10 अक्टूबर को मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद पर नूर मोहम्मद वारिस नाम के बाबा से मिली। आरोप है कि  बाबा उसे भूत उतारने के नाम पर एक कमरे में ले गया। जहां, पीड़िता को नशीला इत्र सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद बाबा ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब महिला को होश आया तो उसने सारी बात अपनी सास को बताई। इस पर बाबा ने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ : समिट बिल्डिंग में हुआ विवाद, गार्ड और युवक भिड़े

संबंधित समाचार