कासगंज: दिनदहाड़े चीनी व्यापारी का अपहरण, 20 घंटे में बरामदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार। सड़क किनारे अपने रिश्तेदार के साथ खड़े चीनी व्यापारी का दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया गया। सिढ़पुरा क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद खलबली मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी ने टीमें लगा दी। नतीजा रहा कि पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई। लगभग 20 घंटे में ही अपहृत व्यापारी की बरामदगी कर ली गई और चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा  गया है। पुलिस ने यह सफलता कासगंज जिले की सीमा में ही पा ली।

कस्बा सिढ़पुरा निवासी अमरपाल अपने साढू गंजडुंडवारा के गांव सनौठ निवासी अवनीश के साथ शनिवार सुबह लगभग नौ बजे सिढ़पुरा के धुमरी रोड पर खड़े हुए थे। इसी बीच अज्ञात कार सवार वहां पहुंचे और अवनीश का अपहरण कर कार में डाल लिया। धक्का देकर अमरपाल को छोड़ गए उन्होंने इसकी सूचना सिढ़पुरा थाने में पहुंचकर थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष भूदेव प्रसाद ने सूचना उच्च अधिकारियों को दी। 

एसपी सौरभ दीक्षित, एएसपी जितेंद्र दुबे, सीओ पटियाली डीके पंत ने स्वयं निगरानी की और थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अपहृत की बरामदगी के लिए टीमें लगा दी। अवनीश चीनी व्यापारी है। व्यापारी का अपहरण होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर पुलिस ने घटना के बाद से ही घेराबंदी की। मुखबिरों का जला सक्रिय किया और सर्विलांस का सहारा लेकर सफलता हासिल कर ली है। 

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही अवनीश को बरामद किया है और अपहरण करने वाले सिढ़पुरा के गांव सनौठी निवासी सुनील मूल रूप से एटा निवासी रामू जो दिल्ली में रह रहे है एवं हरियाणा के पानीपत औद्योगिक नगर निवासी राम सिंह और गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि यह अपहरणकर्ता चीनी व्यापारी को हरियाणा ले जा रहे थे पूछताछ में पुलिस को उन्होंने बताया कि पुराना लेन-देन का विवाद था इसी के चलते अपहरण किया।

चीनी व्यापारी का अपहरण हुआ। जानकारी मिलते ही उच्च अधिकारियों ने तत्काल बरामदगी के निर्देश दिए। घेराबंदी की गई और व्यापारी को बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया है। जिस कार से अपहरण किया गया उसे भी बरामद कर लिया गया है। - भूदेव प्रसाद, थानाध्यक्ष सिढ़पुरा

ये भी पढे़ं- कासगंज: विकास के नाम पर ग्राम पंचायत में लाखों रुपये का घोटाला

 

संबंधित समाचार