Chitrakoot Fire: चलती कार बनी आग का गोला… चालक का झुलसा हाथ, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में चलती कार में आग लग गई।

चित्रकूट में चलती कार में आग लग गई। आग लगने से चालक का हाथ झुलस गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका लगाई जा रही है।

चित्रकूट, अमृत विचार। चलती कार में आग लगने से चालक झुलस गया। वाहन में बैठे सहयात्री के साथ किसी तरह उसने बाहर निकलकर जान बचाई। दमकल की गाड़ी ने आग पर जब तक काबू पाया, पूरी कार बुरी तरह से जल चुकी थी। चालक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  

कर्वी के शंकरगंज निवासी शिवम चतुर्वेदी (28) पुत्र शिवशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार की रात अपनी मारुति सियाज से इलाज कराने प्रयागराज जा रहा था। उसके साथ एक अन्य युवक दिनेश भाई शुक्ला भी था। शिवम ने बताया कि रात लगभग तीन बजे रैपुरा थानांतर्गत बांधी गांव के पास अचानक उसकी कार से धुआं उठने लगा।

जब तक वे लोग कुछ समझते आग की लपटें उठने लगीं। इस पर किसी तरह कार रोककर वे लोग इससे बाहर निकले। पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। दमकल पहुंची और जब तक आग पर काबू पाया जाता, यह बुरी तरह से जल चुकी थी। शिवम का हाथ भी झुलस गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है।

संबंधित समाचार