बहराइच: कोतवाली में नारी सुरक्षा और नारी सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सीओ ने कही यह अहम बात...
कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज कोतवाली में रविवार को शक्ति दीदी कार्यक्रम के तहत नारी सुरक्षा और नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। कैसरगंज कोतवाली में रविवार को सर्कल के थानों की महिला सिपाहियों की गोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश सिंह ने की।
शारदीय नवरात्र अभियान में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन कार्यक्रम में कैसरगंज, फखरपुर, जरवलरोड और हुजूरपुर थाने के महिला बीट और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। सीओ ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी महिला को कोई दिक्कत है तो वो टोल फ्री नंबर 1090 और 112 डायल कर पुलिस की मदद ले सकती है। सूचना के 10 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंचकर त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगी। इस दौरान कोतवाल राजनाथ सिंह, प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह, फखरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ : अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कालेजों के साथ मिलकर चलायेगा ज्वाइंट प्रोग्राम
