बरेली: SSP ने 52 चौकी इंचार्ज बदले, अनाथालय में बच्ची से छेड़छाड़ मामले में बिहारीपुर चौकी इंचार्ज भी हटाए

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बरेली, अमृत विचार। अनाथालय में बच्ची से छेड़छाड़ मामले में कार्रवाई न करने पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने रविवार को बिहारीपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र उज्जवल को हटाकर साइबर सेल भेज दिया है। एसएसपी ने 79 दरोगा को इधर-उधर किया है, जिसमें 52 चौकी इंचार्ज बदले गए हैं। इसके अलावा 25 को दूसरे थाने भेज दिया गया है।

एसएसपी ने एसएसपी ने दरोगा कुशल पाल सिंह को सिरसा, अशोक कुमार को बहेड़ी, संतोष कुमार सिंह को फरीदपुर, बहेड़ी, राहुल शर्मा को कानूनगोयान, पवन कुमार को रामनगर, मुनेंद्र पाल को फरीदपुर, विकास यादव को सरदारनगर चौकी प्रभारी, हेमंत यादव को गैनी, अर्जित कुमार को देवरनियां, अरविंद सिंह को विशारतगंज, वैभव गुप्ता को मॉडल टाउन, रजनीश कुमार राम गंगानगर, प्रदीप कुमार को कोहाड़ापीर, वीरेंद्र को कर्मचारीनगर, 

बलवीर सिंह को जगतपुर, संजीव कुमार को धौराटांडा, परवीन कुमार को गढ़ी, मुनेंद्र सिंह को कुतुबखाना, मोहित चौधरी को आंवला, विपिन तोमर को सराय, प्रदीप कुमार को मढ़ीनाथ, जितेंद्र कुमार को बभिया, जसवीर सिंह को मलूकपुर, धर्मेंद्र शर्मा को फतेहगंज पूर्वी, सतेंद्र सिंह को बल्लिया, नरेंद्र सिंह को नकटिया, धर्मेंद्र सिंह को करगैना, अखिल कुमार को मानपुर, सौरभ कुमार को किला, रविंद्र सिंह को डेलापीर, विनय कुमार को सेंथल, सौरभ यादव को रिठौरा, 

संजीव कुमार को लभारी, प्रदीप कुमार को नारायणनगला, ललित कुमार को नवाबपुरा, संजय कुमार को नवाबगंज, सनी चौधरी को बंजरिया, विश्व देव यादव को कुंडराकोठी, प्रमोद कुमार को बाकरगंज, संदेश सिंह को परसाखेड़ा, देवेंद्र सिंह को बिहारीपुर, सुरेंद्र कुमार को रुहेलखंड, धर्मेंद्र कुमार को श्यामगंज, विक्रांत आर्य को भुड़िया, कुलदीप कुमार को टांडाछंगा, नवीन कुमार को आवास विकास, श्रीषचंद यादव को रिछा, दीपक कुमार को बड़ा गांव, धर्मेंद्र सिंह को रामगंगा, 

नेपाल सिंह को सिविल लाइन्स, महावीर सिंह को जोगीनवादा, सुभाष कुमार को मठ चौकी का प्रभारी बनाया है। इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक कोकिल को पुलिस लाइन, अमर सिंह को शीशगढ़, सतवीर सिंह को सिरौली, विकेश कुमार को नवाबगंज, जितेंद्र कुमार को बहेड़ी, राजेंद्र कुमार को किला, शिव कुमार मिश्र को मीरगंज, विपिन कुमार को नवाबगंज, देवेंद्र सिंह को बहेड़ी, प्रमोद कुमार को सीबीगंज, सुरेश पाल सिंह को किला, 

विजय पाल सिंह को बिथरी चैनपुर, सहेंद्रपाल को फतेहगंज पूर्वी, अतुल कुमार को कैंट, लाल बहादुर को भमोरा, दीप चंद्र को बहेड़ी, दुष्यंत गोस्वामी को आंवला, ओम कुमार को मीरगंज, राहुल कुमार और वेद सिंह को बहेड़ी, लव कुमार को शीशगढ़, विजय सिंह को प्रेमनगर, रोहित सिंह का फतेहगंज पूर्वी, नाहर सिंह सिरौली, अमित कुमार को क्योलड़िया, जावेद अली को फरीदपुर थाना स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें- कूड़ा कलेक्शन: बरेली में हर परिवार से लिया जाएगा यूजर चार्ज, नगर निगम ने लागू की नई व्यवस्था

संबंधित समाचार