प्रतापगढ़ में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री का निधन, लोगों में शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। पांच दशक पूर्व गृहस्थ जीवन त्याग कर सन्यास लेने वाले सदर ब्लाक के गोंड़े गांव के प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के अध्यक्ष भदंत शांति मित्र का रविवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक छा गया।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री भदंत शांति मित्र का वास्तविक नाम राजकुमार सिंह था। पांच दशक पूर्व उन्होंने गृहस्थ जीवन त्याग कर सन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ में ही रहकर वहां की गतिविधियों से जुड़ गए और उसका संचालन करने लगे। उनके निधन पर प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता,कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर,राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी,सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य,विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल,डीएम संजीव रंजन, सीडीओ नवनीत सेहरा,एसपी सतपाल अंतिल, प्रो.बृजभानु सिंह,प्रो.पीयूषकांत शर्मा,ठाकुर प्रकाश सिंह, समेत जनप्रतिनिधियों एवं अफसरों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। 

भदन्त शांत मित्र अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सुगतानन्द बुद्ध विहार में आयोजित किया गया। राकेश कनौजिया,डा.विजय सरोज, दिनेश कुमार ,संजय बौद्ध, विनोद बौद्ध, प्रभात कुमार, राम सुख,राकेश गौतम आदि  उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें -आगरा में बाइक से गिरा बच्चा, ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत

संबंधित समाचार