बरेली: बच्चा वार्ड में सिर्फ एक नर्स की लगाई ड्यूटी, स्टाफ से नोकझोंक
फोटो- जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बेड फुल होने के बाद बेंच पर लिटाकर बच्चों को दिया जा रहा इलाज।
बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बेड फुल होने पर बच्चों को बेंच पर भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। यहां रविवार को सुबह 8 बजे से 2 बजे तक वार्ड में बच्चों की देखरेख के लिए सिर्फ एक स्टाफ नर्स और महिला सफाई कर्मी की ही ड्यूटी लगाई गई। जबकि नियमानुसार दो स्टाफ नर्स एक वार्ड ब्वॉय और एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगानी चाहिए।
विभागीय कर्मचारियों के अनुसार रविवार को सुबह 1 बजे तक 30 बेड वाले बच्चा वार्ड में 45 बच्चे भर्ती थे जिनमें 30 बच्चे बुखार व अन्य डायरिया से ग्रसित हैं। एक स्टाफ होने के चलते कई बार बच्चे की हालत गंभीर होने पर तीमारदारों ने भी स्टाफ से नोकझोंक की। लेकिन स्थिति समझाने के बाद तीमारदार शांत हुए।
यह भी पढ़ें- बरेली: अनाथालय में बच्ची से छेड़छाड़ मामले में SSP ने 52 चौकी इंचार्ज बदले, बिहारी चौकी इंचार्ज भी हटाए
