लखनऊ: नवरात्रि पर इक्यावन शक्तिपीठ में मां का हुआ नीला श्रृंगार, मंत्रमुग्ध हुए भक्त
लखनऊ। नंदना बख्शी का तालाब स्थित इक्यावन शक्तिपीठ तीर्थ धाम में शारदीय नवरात्र उत्सव रविवार को शुरू हो गया। यह उत्सव 23 अक्टूबर तक चलेगा। मन्दिर की अध्यक्ष तृप्ति तिवारी ने बताया कि आचार्य धनंजय पाण्डेय ने सुबह 9 बजे कलश स्थापना के बाद प्रथम शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि नवरात्र में प्रतिदिन पिण्डी पूजन होगा। पूरे नवरात्र तक मन्दिर में दुर्गा सप्तसती का पाठ होगा। जिसमें सभी भक्त भाग ले सकेंगे। नवरात्र के पहले दिन मां का नीलाम्बर श्रृंगार और हवन किया गया।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश बांदा बांदा: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने जमकर काटा हंगामा
