अतीक के बेटों की रिहाई का जश्न मनाने वालों पर चला पुलिस का डंडा!, पांच की हुई गिरफ्तारी!, अन्य की तलाश जारी
प्रयागराज। माफिया आतीक अहमद के दोनों बेटों के बाल सुधार गृह से रिहा होने के बाद हटवा गांव में जश्न मनाने वाले की तलाश पुलिस ने शुरु कर दी है। रविवार को पुलिस द्वारा पांच युवकों को गिरफ्तार भी करने की बात सामने आई है। हलांकि पुलिस अभी इस बात का खुलासा नही कर रही है।
मालूम हो कि उमेश पाल हत्याकाण्ड मामले में बंद अतीक अहमद के दोनों बेटों कि रिहाई करते हुए पुलिस ने उनकी बुआ को सौप दिया था। रिहाई के बाद उसी दिन अतीक के बेटे एहजम और अबान की गाडी हटवा पहुंचने के पहले ही सैकड़ो गाड़ियों का काफ़िला गाडी के पीछे लग गया था। मौके पर घुड़सवार भी देखे गये थे। जमकर आतिशबाजी और नारे बाजी भी की गयी थी।
जिसका वीड़ियों वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी और जश्न मनाने वालों की तलाश करने में जुट गयी। रविवार को पुरामुफ़्ती पुलिस के द्वारा पांच लोगो की गिरफ्तारी की भी बात सामने आई है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस अभी इस गिरफ्तारी के मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। मामले में इंस्पेक्टर से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसीव नही हो सका।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के बलरामपुर और बीआरडी अस्पताल समेत 8 जिला अस्पतालों का होगा कायाकल्प, खरीदे जायेंगे करोड़ों के उपकरण
