Kanpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार संविदा कर्मी की मौत, घटना से गुस्साए लोगों ने शव रखकर लगाया जाम
कानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार संविदा कर्मी की मौत।
कानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार संविदा कर्मी की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया।
कानपुर, अमृत विचार। पनकी थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार संविदा सफाई कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में संविदा कर्मी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम संविदा सफाई कर्मी राम प्रकाश (48) सोमवार सुबह काम पर जा रहे थे। इसी दौरानइंडियन पेट्रोल पंप के पास कालपी रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आनन-फानन में परिजन हैलट अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।
इधर, संविदा कर्मी की मौत के बाद साथी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर शव रखकर हंगामा शुरू किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
