Farrukhabad: जिला प्रशासन ने बसपा नेता अनुपम दुबे पर की निगाहें टेढ़ी, होटल गुरु शरणम को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू
फर्रुखाबाद में बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू।
फर्रुखाबाद में बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई। तमाम कानूनी प्रक्रिया से गुरने के बाद जिला प्रशासन से होटल गिरवाने की कार्रवाही शुरू की है।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। शहर कोतवाली के ठंडी सड़क स्थित बसपा नेता अनुपम दुबे के होटल गुरु शरणम को ध्वस्त करने की सोमवार को जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। एडीएम सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में होटल से सामान निकलवाया जा रहा है।
इस दौरान ठंडी सड़क को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ठंडी सड़क की सभी सीमाएं सीज कर दी गई है। नगर पालिका कर्मियों के साथ सैकड़ो की संख्या में लेवर सामान निकालने में जुटे हुए है। तमाम कानूनी प्रक्रिया से गुरने के बाद जिला प्रशासन से होटल गिरवाने की कार्रवाही शुरू की है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरटटा निवासी बसपा नेता अनुपम दुबे हत्या व अन्य मामलों में पिछले एक साल से फिरोजाबाद जेल में निरुद्ध है। उनके भाई अमित दुबे को रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने दूसरी बार गिरफ्तार कर जेल भेजा है। शहर के ठंडी सड़क स्थित होटल श्री गुरु शरणम् को ध्वस्त करने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गया है।
अनुपम की तरफ से कई बार की गई अपीलों की सुनवाई के बाद सभी अपीलों को खारिज करते हुए जिला प्रशासन ने होटल को ध्वस्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी। सोमवार को ठंडी सड़क पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ठंडी सड़क पर लाल दरबाजे फब्बारे के निकट आईटीआई के निकट चार जगह बैरियर लगाकर आने जानें वालो पर रोक लगा दी गई।
नगर पालिका व राजस्व कर्मियों के पास जारी किए गए। इसी के साथ मीडिया कर्मियों को भी कार्रवाई से दूर रखा गया। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह, सीओ सिटी प्रदीप कुमार मौके पर मौजूद है। बताया गया है कि बसपा नेता ने होटल का निर्माण सरकारी भूमि पर करा दिया था।
