देवरिया हत्याकांड: अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले सड़क बनाने में जुटा PWD, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के देवरिया के फतेहपुर गांव के प्रस्तवित दौरे को लेकर जिला प्रशासन काफी मुस्तैद है। बता दें कि आज अखिलेश यादव देवरिया के फतेहपुर गांव में आज आएंगे जहां नरसंहार में मारे गए दोनों परिवरों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। 

अखिलेश के पहुंचने से ठीक एक दिन पहले लोक निर्माण विभाग सड़क को चमकाने में जुट गया है। बैरिया चौराहे से फतेहपुर गांव की तरफ जाने वाली पांच सौ मीटर की सड़क का नवीनीकरण आनन-फानन में PWD निर्माण खंड द्वारा कराया गया। आनन-फानन सड़क बनाने की चर्चा जोरों पर है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

हालांकि, इसमें सड़क बना रहे एक कर्मी ने यह दलील दी कि इस सड़क का पहले का ही टेंडर हो चुका है। सड़क बन चुकी है, केवल 500 मीटर की दूरी का निर्माण बचा था, जिसे कराया जा रहा है। दूसरे कर्मी ने साफतौर पर बताया कि अखिलेश यादव आने वाले हैं, इसलिए सुबह से यह सड़क बनाई जा रही है।

सवाल उठ रहा है कि इस सड़क का टेंडर हो चुका था इसे कंप्लीट भी हो जाना था। अखिलेश यादव के आने से ठीक एक दिन पहले ही सड़क क्यों बनाई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के आने के एक दिन पहले सड़क को चमकाया जा रहा है। 

बता दें कि दो अक्टूबर से इसी रास्ते से होकर फतेहपुर गांव में लगातार अधिकारियों और नेताओं की गाड़ियां दौड़ रही हैं। मगर, सड़क निमार्ण की ऐसी तस्वीर किसी दिन नहीं दिखाई दी। अब जब 15 अक्टूबर को सड़क बनाने की तस्वीरें सामने आईं तो तरह-तरह की चर्चा होने लगी है। इस मामले में PWD के एक्सईएन से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

बता दें कि फतेहपुर गांव में 2 अक्टूबर को जमीनी विवाद में कुल 6 लोगों की निर्मम हत्या हुई थी। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के देवरिया पहुंचने के कयास लगाया जा रहे थे। अखिलेश 16 अक्टूबर को फतेहपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढस बधाएंगे। 

यह भी पढ़ें:-Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में शहीद हुए सिपाहियों के परिजनों को सीएम योगी करेंगे सम्मानित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव