Kanpur Dehat News: दुकान में फंदे पर लटकता मिला युवक क शव, कारण नहीं हो सका स्पष्ट, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध हालत में दुकान में फंदा लगा दी जान।
कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध हालत में दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
कानपुर देहात, अमृत विचार। मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव निवासी युवक ने संदिग्ध हालात में दुकान की छत कुंडे में कपड़े के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव निवासी किसान शहीद उर्फ भूरा (32) पुत्र जफर इस्लाम ने रविवार की रात घर में रखी दुकान की छत के कुंडे में कपड़े के सहारे फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।
मृतक के भाई रहीश ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
