मिर्जापुर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सोमवार को अलग अलग स्थानों पर वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के नैढी कोठारी गांव के पास आज सुबह ट्रक की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि डामडंगंज थाना क्षेत्र के वाणीपुर निवासी श्रीकांत दुबे (53) पुत्र अमरनाथ दुबे सुबह लगभग आठ बजे मोटरसाइकिल से नैढी कठारी गांव जा रहे थे। तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पास में खड़े ट्रक के पीछे से टकरा ग‌ए जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दूसरी घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के खागापुर पेट्रोल पंप के पास की है। पुलिस के अनुसार मीरापुर गांव निवासी विकास (30) पुत्र रामनारायण जो एक खदान पर काम करता था। बीती रात लगभग बारह बजे खदान पर जा रहा था।

पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन चालक फरार हो गया है। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: गाड़ी में बड़े ठसक के साथ हूटर लगा कर चल रहे थे साहब!, पुलिस ने उतरवाया, लगाया जुर्माना...

संबंधित समाचार