गोरखपुर: सीएम योगी ने किया डेयरी प्लांट का लोकार्पण, बोले- अब यूपी से युवा पलायन नहीं करता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को गोरखपुर दौरा के दूसरे दिन डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम योगी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर है। 6 साल में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली। यूपी में तेजी से विकास कार्य हो रहे। 

गोरखपुर में निवेश से युवाओं को फायदा मिला है। बड़े-बड़े उद्योग लगने से यूपी का विकास हो रहा है। पहले कोई निवेशक यूपी नहीं आता था. 6 साल पहले यूपी में दंगे होते थे। अब उत्तर प्रदेश के हालात बदल रहे है।  पहले यूपी में निवेशक आने से कतराते थे। उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है। अब युवा पलायन नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने देश को लूटने वाले, देश का विभाजन करने वालों का किया महिमामंडन: राजभर

संबंधित समाचार