बरेली: बुखार से तप रहा जिला, डेंगू संदिग्ध पांच मरीजों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। जिला बुखार से तप रहा है। डेंगू जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को देहात क्षेत्र में डेंगू संदिग्ध पांच मरीजों की मौत हो गई। अंत्येष्टि के बाद विभाग को इसकी जानकारी मिली।

दो माह से डेंगू कहर बरपा रहा है। हर घर में बुखार रोगी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार भमोरा के सिरसा गांव निवासी दो मरीजों में डेंगू के लक्षण थे। निजी अस्पताल में दोनों ही मरीजों का इलाज चल रहा था। रविवार देर रात दोनों ही मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं बहेड़ी के गांव अकबराबाद निवासी युवक को सप्ताह भर पहले बुखार आया था। उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर शनिवार को उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई।

सिरसा स्वास्थ्य केंद्र को बनाया मिनी अस्पताल
भमोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी डॉ. गौरव ने बताया कि सिरसा गांव में मरीजों की मौत के बाद तुरंत टीम भेजकर शिविर लगवाया गया है। वहीं स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को मिनी अस्पताल में परिवर्तित किया गया है। यहां सीएचसी की तर्ज पर चार बेडों पर मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जाएगा। जिससे बुखार के मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

देहात में मलेरिया और शहर में डेंगू बरपा रहा कहर
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में जनवरी से अब तक हुई जांचों के आधार पर देहात में क्षेत्र में 3 हजार से अधिक मलेरिया मरीज सामने आए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में अब तक सिर्फ 50 मरीज ही मलेरिया ग्रसित मिले हैं, लेकिन डेंगू का प्रकोप शहरी क्षेत्र में अधिक है। रिपोर्ट के अनुसार शहरी इलाकों में डेंगू मामलों की संख्या 203 है, जबकि देहात क्षेत्र में अब तक 207 मरीज डेंगू ग्रसित मिल चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: वनखंडी नाथ मंदिर से निकली ऐतिहासिक राम बारात, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 

संबंधित समाचार