बरेली: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, कलेक्ट्रेट में नौ जिलों की आज से शुरू होगी चुनावी ट्रेनिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार से कलेक्ट्रेट में पांच दिन के लिए चुनाव के लिए अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। इसमें बरेली, बदांयू, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनाैर, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा के नामित अधिकारी शामिल होंगे।

 प्रशिक्षण 21 अक्टूबर तक चलेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हैदर अब्बास ने बताया कि हर दिन अलग-अलग थीम पर ड्रिस्टिक्ट लेवर मास्टर ट्रेनर (डीएलएमटी) और जिलों से दो-दो अधिकारियों को नामित किया गया है। प्रशिक्षण में चुनाव के संपन्न होने तक की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: वनखंडी नाथ मंदिर से निकली ऐतिहासिक राम बारात, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 

संबंधित समाचार