बरेली: डॉक्टर समेत 149 लोग कोरोना संक्रमित, एक की मौत
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का ग्राफ अचानक एक बार फिर बढ़ गया है। गुरुवार को जिले में 149 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी की एक डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं, आवंला के अवधपुर के रहने वाले 58 वर्षीय पूरन लाल की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। बताया …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का ग्राफ अचानक एक बार फिर बढ़ गया है। गुरुवार को जिले में 149 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी की एक डॉक्टर भी शामिल हैं। वहीं, आवंला के अवधपुर के रहने वाले 58 वर्षीय पूरन लाल की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पूरन लाल पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एहतियात के तौर पर जब उनका सैंपल लिया गया तो वह एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें कोविड एल-2 अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को 2789 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से 149 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि देर रात तक स्वास्थ्य विभाग केवल 89 लोगों की ही रिपोर्ट उपलब्ध करा पाया। एक दिन में 2825 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें से 436 लोग संदिग्ध मिले। जिनका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
इन इलाकों के मिले संक्रमित
गुरुवार को जिले में मिलने वालों में मिलिट्री अस्पताल, टिगरा खानपुर, गोपालपुर, गणेश नगर, सुभाष नगर, सुरेश शर्मा नगर, मढ़ीनाथ, नवादा शेखान, सनराइज कॉलोनी, इज्जतनगर, फतेहगंज पूर्वी, इंद्रा नगर, बसंत विहार, गंगवार इन्क्लेव, ग्रीन पार्क, जीबीएस स्कूल, सिविल लाइसं, सैनिक कॉलोनी, स्टेडियम रोड, रतनपुर, बिहारीपुर, नगला ठाकुर, साहूकारा, महानगर, टीचर्स कॉलोनी फरीदपुर, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर, संजय नगर, सरस्वती नगर, ऐजाज नगर गौटिया, सैथल, वीर सावरकर नगर, जनकपुरी, प्रभातनगर, मुढ़िया जागीर, कर्मचारी नगर, ओल्ड सिटी, चांढपुर, गायत्री नगर, प्रेमनगर धर्मकांटा, नबावगंज, सीएचसी फतेहगंज, स्वाले नगर, लाजपत नगर, पिपरिया, तुलसी नगर, आरके पुरम, समेत अन्य तमाम इलकों के लोग संक्रमित मिले है।
