आजमगढ़: नवरात्रि के दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, भक्तों ने लगाए जयकारे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले के दु्र्गा मंदिरों में इन दिनो भक्तों की भीड़ है। घंटे घड़ियाल बज रहे हैं। मां दुर्गा जगत जनती की आराधना हो रही है। सोमवार को दुर्गा मंदिरों में मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा हो रही है। इस मौके पर जिले के शहर में बना बड़ा देव मंदिर को बडे़ ही आकृषक ढंग से सजाया गया है।

इसके अतिरिक्त शहर के मातबरगंज मोहल्ले में शिवा स्पो्र्टस की तरफ से बनाई गई मां दुर्गा की प्रतिमा के पट को शाम को भक्तों के पूजापाठ के लिए खोल दिया गया। लोगों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन किए और उनकी पूजा अर्चना की। भक्तों ने मां से परिवार और पूरे विश्व की सलामती के लिए पूजा की। 

संबंधित समाचार