लखनऊ : रुपयों के विवाद में दबंगों ने युवक को पीटा, मुकदमा दर्ज  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बाजारखाला थानाक्षेत्र अन्तर्गत कर्बला मलका जहां ऐशबाग के समीप गमी से लौट रहे एक युवक से रुपयों के विवाद में दबंगों ने हमला कर दिया। विरोध किए जाने पर आरोपित पीड़ित को धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने सम्बन्धित थाने में लिखित शिकायत देते हुए 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह के मुताबिक, सआदतगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत रुस्तम नगर निवासी मेराज अली ने मोहम्मद शरीफ हुसैन, मोहम्मद शैजी, फिददुस उर्फ अली जुहैर और नासिर हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे वह ऐशबाग स्थित कर्बला मल्का जहां में दोस्त जहान आलम की मां को मिट्टी देकर घर लौट रहा था। तभी आरोपितों ने एकमत होकर उसे घेर लिया और लात घूंसो से पिटाई शुरु कर दी। विरोध किए जाने पर आरोपित पीड़ित को धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला रुपयों के विवाद से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : बारिश से तापमान में आई गिरावट, फसलों को हुआ नुकसान

संबंधित समाचार