चित्रकूट में स्वतंत्रदेव सिंह बोले- पांचों राज्यों में खिलेगा प्रचंड जीत का कमल, भाजपा की विजय के प्रति आश्वस्त हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह चित्रकूट पहुंचें।

प्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह चित्रकूट पहुंचें। उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में प्रचंड जीत का कमल खिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की विजय के प्रति आश्वस्त हैं।

चित्रकूट, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में प्रचंड जीत का कमल खिलेगा। 

गौरतलब है कि स्वतंत्र देव को पार्टी ने सतना (मप्र) का चुनाव प्रभारी बनाया है। सोमवार देर रात पहुंचे मंत्री ने कर्वी स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में विश्राम किया। सुबह कामदगिरि की परिक्रमा करने के बाद डाक बंगले में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की। भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, आनंद सिंह पटेल, रवि त्रिपाठी आदि ने उनसे मुलाकात की।

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान बातचीत में स्वतंत्र देव ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है।

बताया कि सतना में उन्होंने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की हैं और जीत की रणनीति बनाई। दावा किया कि डबल इंजन की सरकार से जनता को दोहरे विकास का लाभ मिल रहा है। जनता को मोदी पर विश्वास है और इसी वजह से कमल खिलेगा। इस दौरान उनको डाक बंगला में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद मंत्री स्वतंत्रदेव सतना के लिए रवाना हो गए।

संबंधित समाचार