Fatehpur Accident: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी… हादसे के बाद मची चीख-पुकार, 18 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में सड़क हादसे में 18 घायल।

फतेहपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 18 घायल श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

फतेहपुर, अमृत विचार। पड़ोसी जनपद बांदा से एक मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे पिकअप सवार श्रद्धालु मंगलवार दोपहर बाद हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। जिनमें सीएचसी गाजीपुर से सात लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

बिन्दकी क्षेत्र के डीघ गांव से बांदा जनपद के बाकल गांव के करीब तीन दर्जन लोग मां जोगनी देवी के दर्शन करने मंगलवार सुबह पिकअप से गए थे। दोपहर बाद वापस लौटते समय जैसे ही वह गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान स्थित एक ढाबा के पास पहुंचे थे कि तभी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप पलटने से 18 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गाजीपुर ले जाया गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल मायादेवी पत्नी जगतराम, मालती पत्नी धर्मेंद्र, जूली पुत्री जगतराम, शान्ती पत्नी रामपाल, काजल पुत्री राम बिहारी निवासी बहुआ, डीघ निवासी धन्नो पत्नी रामकरन, सुमन पत्नी महादेव, उमा देवी पत्नी चुनकू, सत्यम पुत्र चुनकू, सुनीता पत्नी रामकरन, सरोज पत्नी जयकुमार, सपना पुत्री रामबाबू व पूजा पुत्री राम बहादुर, आरूषी पुत्री सर्वेश कुमार, पिन्टू पुत्र बालकृष्ण को प्राथमिक उपचार किया गया। जहां से डीघ निवासी सुमन, धन्नो, जयकुमार, सरोज, सपना और पूजा को गंभीर हालत में सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

संबंधित समाचार