बरेली: मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरों को भीड़ ने पकड़ा, जमकर पीटा
एक आरोपी बदायूं का है निवासी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बरेली, अमृत विचार। बारादरी के आनंद विहार कॉलोनी के पास दो लुटेरों ने शिक्षक के बेटे का मोबाइल छीन लिया। दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। एक बदमाश बदायूं का रहने वाला है।
आनंद विहार कॉलोनी, डोहरा निवासी सर्वेश कुमार शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात उनका बेटा मंयक कॉलोनी मोड़ पर खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने मयंक से मोबाइल छीन लिया और भागने का प्रयास किया, लेकिन दोनों को भीड़ ने पकड़ लिया।
पकड़े गए युवकों में एक बदायूं के मोहल्ला मीरा जी की चौकी निवासी शुभम है, जबकि दूसरा सनराइज कॉलोनी का सोनू सागर है। लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर बारादरी पुलिस के हवाले कर दिया। सर्वेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मंगलवार को दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- बरेली: अंतिम चरण में सर्विस लेन का काम, डिवाइडर बनाने की तैयारी
