मुंबई के ताज होटल में बॉलीवुड सितारों के बीच पुरस्कृत हुईं पीलीभीत चेयरमैन
पीलीभीत, अमृत विचार। नगर पालिका अध्यक्ष पीलीभीत डॉ.आस्था अग्रवाल को मुंबई में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बता दें कि मुंबई के ताज होटल में हुए कार्यक्रम में आयोजित सोसाइटी अचीवर अवार्ड में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष पीलीभीत को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन मैग्नेट पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया था। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे। बताते हैं कि सोसाइटी अचीवर अवार्ड विभिन्न क्षेत्र से 22 लोगों को अलग-अलग फील्ड में समाजसेवा के कार्य के लिए दिया जाता है। समाज के प्रति उनके योगदान की भी सराहना की गई।
ये भी पढे़ं- पीलीभीत: आखिरकार पकड़ में आ ही गई खेतों में डेरा जमाए बैठी बाघिन, चार डॉट लगने पर हुई बेहोश!
